रेजांगला के अमर शहीदों की याद में 5100 दीपों से जगमगाएगा फतेहपुर
रेजांगला के अमर शहीदों की याद में 5100 दीपों से जगमगाएगा फतेहपुर
रेजांगला के अमर शहीदों की याद में 5100 दीपों से जगमगाएगा फतेहपुर – 18 नवंबर को सैनिक गेस्ट हाउस में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम
फोटो परिचय- युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेश यादव। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। रेजांगला घाटी के वीर शहीदों की स्मृति में 18 नवंबर को आयोजित होने वाले 5100 दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने आयोजन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रूपरेखा पर चर्चा की।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक एवं महासभा के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव फौजी ने आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान विनय यादव, राज यादव, अखिलेश यादव सहित अन्य लोगों ने भी अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। चौधरी राजेश यादव ने कहा कि रेजांगला घाटी के वीर जवानों का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। 5100 दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देना उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशप्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम संयोजक वीर सिंह यादव फौजी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हैं। उन्होंने समाज के लोगों, युवाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। आयोजन 18 नवंबर बुधवार को शाम पांच बजे सैनिक गेस्ट हाउस में होगा। कार्यक्रम के अंत में 5100 दीप प्रज्जवलित कर रेजांगला घाटी के अमर शहीदों को नमन किया जाएगा।