अंबेडकर जयंती पर RSS का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

 उरई में अंबेडकर जयंती पर RSS का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई– भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा उरई नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।
इस दौरान सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से भाग लेते हुए बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। संचलन सिटी सेंटर से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहे तक निकाला गया, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, न्याय और एकता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
पथ संचलन के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया, जिसमें नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता भी देखने को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *