बरसाती बीमारियों से बचाव हेतु बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक दवा
बरसाती बीमारियों से बचाव हेतु बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक दवा
विद्यालय में अभियान चला बच्चों को किया जागरूक
– बरसाती बीमारियों से बचाव हेतु बच्चों को खिलाई होम्योपैथिक दवा
फोटो परिचय- विद्यालय में जल संरक्षण की शपथ दिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने जल संरक्षण जागरूकता महाभियान, सीपीआर प्रशिक्षण व बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि वितरण अभियान सरस्वती शिशु मंदिर चौक में चलाया।
डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को जल संरक्षण हेतु वाटर बेल लगाने, आरओ से निकलने वाले व्यर्थ पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने व अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। डॉ अनुराग ने सभी को जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई। साथ ही डॉ अनुराग ने सभी बच्चों, अध्यापकों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया। जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग ने बताया कि 1 वर्ष के ऊपर किसी भी व्यक्ति का हृदय अचानक कार्य करना बंद करने की स्थिति में 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार सांस तथा 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर किसी का जीवन बचाया जा सकता है। अंत में सभी 140 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वर्षा शुक्ला, अध्यापक विनोद श्रीवास्तव, वंशराज उपस्थित रहे।