संविधान दिवस पर सपाइयों ने किया संविधान के आदर्शों को नमन

 संविधान दिवस पर सपाइयों ने किया संविधान के आदर्शों को नमन
– संविधान लोकतंत्र की आधारशिला: सुरेन्द्र
फोटो परिचय- संविधान निर्माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरूवार को पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों को नमन करते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सामाजिक गैरबराबरी व छुआछूत जैसी कुरीतियों को ध्यान में रखते हुए संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार एवं आदर्श प्रदान करता है। संविधान ही भारत के लोकतांत्रिक गणराज्य की आधारशिला है। इसकी मूल भावना और मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, दलजीत निषाद, शमीम अहमद, राम कृपाल सोनकर, राम नारायण निषाद, मनोज यादव, डीजी कुशवाहा, हीरालाल साहू, डॉ. अमित पाल, कपिल यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, सुनील उमराव, सुहैल खान हेमू, शनि लोधी, नवाब मलिक, अंकित पायलट, हिमांशु विश्वकर्मा, महेश पाल, मनोज लोधी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *