जनप्रतिनिधियों को अवगत कराकर स्थलीय निरीक्षण कराए जाने की हिदायत

    डीएम ने जल निगम ग्रामीण की परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
जनप्रतिनिधियों को अवगत कराकर स्थलीय निरीक्षण कराए जाने की हिदायत
फोटो परिचय- जल निगम ग्रामीण परियोजनाओं की समीक्षा करतीं डीएम।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में जल निगम ग्रामीण द्वारा संचालित परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की के दौरान अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जो भी कंपनियां कार्य कर रही हैं उनके जो भी कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं उनको चिन्हित कर उक्त कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। जो भी एजेंसियां कार्य में रुचि नहीं ले रही हैं उनको नोटिस देते हुए ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही करें एवं यह भी सुनिश्चित करें कि जहां भी कार्य चल रहा है कार्य समाप्त होने के पश्चात उस सड़क को ढक दें कहीं भी गड्ढा न रहे यदि कहीं भी सड़क खुदने से दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। अगर कहीं भी जमीन की समस्या आ रही हो तो अवगत कराएं और यह सुनिश्चित करें की पानी की टंकियों से जलापूर्ति अच्छी तरीके से हो, अपनी सेवाओं में सुधार लाएं जिससे लोगों में विश्वास उत्पन्न हो और लोगों को सप्लाई के पानी का इस्तेमाल करने के संबंध में जागरूक करें। जल सखी द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करें और उनको कार्य करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि ग्राम सभाओं में प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों व अन्य सरकारी भवनों को प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति से संतृप्त कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *