कवि शिवशरण बंधु के सेवानिवृत्त होने पर कवि सम्मेलन-मुशायरा

   कल कवि सम्मेलन में गूंजेगी कविताएं
कवि शिवशरण बंधु के सेवानिवृत्त होने पर कवि सम्मेलन-मुशायरा
फोटो परिचय-  पत्रकारों को जानकारी देते आयोजक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ हथगाम, फतेहपुर– कवि एवं शायर शिवशरण बंधु हथगामी के सेवानिवृत होने पर मोहसिन हसन गेस्ट हाउस हथगाम में एक शाम-मरहूम जुबेरी बादशाह के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन एक मई को शाम सात बजे से होगा। जिसका संयोजन युवा कवि शिवम हथगामी एवं सह संयोजन शायर अनुज साहू शम्स कर रहे हैं। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में दूर-दूर से कवि एवं शायर पधार रहे हैं। मोहम्मद सैयद रेहान अहमद पूर्व सभासद व्यवस्था प्रमुख रहेंगे। यह जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई।
कार्यक्रम में दूर-दराज के कवि एवं शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे। हास्य और श्रृंगार रस की कविताओं से माहौल को जीवंत बनाएंगे। शिवम हथगामी ने बताया कि प्रयागराज के कवि बागी विकास, घाटमपुर के शायर शरीफ शहबाज, डॉ वारिस अंसारी, हास्य कवि बिहारी लाल अंबर, नर कंकाल, टीवी फेम हास्य कवि आशीष कवि गुरू, आकाश उमंग, अमेठी से कवियत्री संदल अफरोज, कवि कुमार विकास, शिव सिंह सागर, अनुज साहू शम्स, श्रीकांत साहू आदि रचनाकार काव्य पाठ करेंगे। संचालन शिवम हथगामी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *