पत्रकार ने किया 8 वां स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिला जीवनदान

    पत्रकार ने किया 8 वां स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिला जीवनदान
फोटो परिचय- स्वैच्छिक रक्तदान करते पत्रकार जितेन्द्र विश्वकर्मा।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जन्मदिन को सिर्फ खुशियां मनाने तक सीमित न रखकर सेवा और मानवता का संदेश देने वाले पत्रकार एवं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य जितेंद्र विश्वकर्मा जीतू ने अपने जन्मदिन पर 8 वां स्वैच्छिक रक्तदान कर एक डायलिसिस मरीज की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस मानवीय कार्य की जिलेभर में सराहना हो रही है।
बुधवार को जितेंद्र विश्वकर्मा मानस रक्तकेंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने एक जरूरतमंद डायलिसिस मरीज के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान के बाद मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे लोगों की बदौलत जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह मौजूद रहे। रक्तदान प्रक्रिया को सफल बनाने में मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल एवं विष्णु का विशेष सहयोग रहा। सभी ने जितेंद्र विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *