मोटेश्वर महादेव मंदिर में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

     मोटेश्वर महादेव मंदिर में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
– भजन संध्या व श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
– पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को बांटा प्रसाद व अंगवस्त्र
फोटो परिचय-  भजन संध्या व श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन में भाग लेते श्रद्धालु।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री रामकृष्ण साईं मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भजन संध्या एवं श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्री कृष्ण व राधे-राधे के जयघोष के साथ भक्ति में सराबोर होकर उत्सव मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। भजन संध्या में रवि द्विवेदी व उनके साथियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, प्रेमा मिश्रा, अनुराग मिश्र, श्रेय शुक्ल, अधिवक्ता ऐश्वर्या श्रीवास्तव व विनोद श्रीवास्तव ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए। श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी ने विधिवत मंत्रोच्चार, माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के साथ मंदिर परिसर में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन कराया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। आयोजक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाया। इसके साथ ही जय श्रीराम अंकित अंगवस्त्र भेंट किए गए व खाद्य प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सिविल लाइंस सभासद विनय तिवारी, खंभापुर सभासद प्रतिनिधि विवेक नागर, महेंद्र शुक्ल, प्रहलाद सिंह गौतम, सचिन कुमार गुप्ता, नीरज सिंह चौहान नगर कार्यवाह, रेडक्रास कार्यकारिणी सदस्य संजय श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, वर्षा, दीपिका, आशीष मिश्रा, अभिषेक सैनी, अर्णव, अनुष्का, आद्या, लक्ष्मण बाबा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, धीरज राठौर, प्रशांत पाटिल, कौशल श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, अमृतलाल गुप्ता, चैतन्य कुमार, अमित मिश्रा नीटू, संजय लाला, लाल त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *