जूनियर अधिवक्ता से मारपीट पर अधिवक्ताओं का हंगामा

    जूनियर अधिवक्ता से मारपीट पर अधिवक्ताओं का हंगामा
– एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग
फोटो परिचय-  एसपी को पत्र देने जाते अधिवक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिले में जूनियर महिला अधिवक्ता कहकशां के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस द्वारा मामले में अपेक्षित सहयोग न मिलने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। सीनियर अधिवक्ता धीरेन्द्र वीर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की। एसपी कार्यालय में मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने पीड़ित महिला वकील के पक्ष को बेहद मजबूती से रखा। बातचीत के दौरान पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली को लेकर सीनियर अधिवक्ता धीरेन्द्र वीर व पुलिस अधिकारियों के बातचीत हुई। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र वीर, नाजिश राजा, साबिर, सैयद मो. आसिफ, असद, शुभम गुप्ता, रवि मौर्य, राकेश मौर्य, एडवोकेट मो.रिजवान उर्फ डियर सहित भारी संख्या में अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *