धूमधाम से प्रतिमा स्थल पर मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती

  धूमधाम से प्रतिमा स्थल पर मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती
– मूर्ति पर माल्यार्पण कर आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
फोटो परिचय-  महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करते लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी त्याग, समानता, सहयोग व समाजवाद के प्रतीक थे।

वैश्य एकता परिषद के प्रधान महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने एक ईंट और एक रुपया के सिद्धांत से अग्रोहा नगरी की स्थापना कर समतामूलक समाज की नींव रखी। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, भाईचारे और परोपकार की प्रेरणा देते हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के मुख्य बिंदुओं देश के लिए त्याग, तपस्या और बलिदान पर चलने की बात कही। पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सदैव से ही वैश्य और व्यापारी वर्ग ने अपने समाज व देश के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रदेश कार्यवाहक युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि युवाओं को उनसे आदर्श लेते हुए आगे बढ़ने का संकल्प आज के दिवस में लेना चाहिए जिससे समृद्धशाली देश का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण जायसवाल, बृजेश सोनी, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, नारायण बाबू गुप्त, मनीष गुप्त, महिला अध्यक्ष उमा शरण, विनय शरण, गुड्डू मोदनवाल, बल्लभ रस्तोगी, विनोद मोदनवाल, सतेंद्र अग्रहरि, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *