एट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार
एट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार
एट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Depak dhuriya Azra news— जालौन। जिले की एट थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, लूटकांड में आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना और सघन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है।