कदौरा–चतेला मार्ग पर जाम से जनजीवन बेहाल, सड़क पर उतरीं महिलाएं
कदौरा–चतेला मार्ग पर जाम से जनजीवन बेहाल, सड़क पर उतरीं महिलाएं
कदौरा–चतेला मार्ग पर जाम से जनजीवन बेहाल, सड़क पर उतरीं महिलाएं, व्यवस्था संभालने को उठाने पड़े डंडे
Depak dhuriya Azra news — कदौरा (जालौन)। कदौरा–चतेला मार्ग पर रोजाना लगने वाला भीषण जाम अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। लगातार बिगड़ती स्थिति से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा उस समय सामने आया जब महिलाओं को खुद डंडे लेकर सड़क पर उतरना पड़ा और वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने की कोशिश करनी पड़ी।
ग्रामीणों का कहना है कि चतेला, पंडोरा, बड़ागांव, कानाखेड़ा, पथरेठा सहित कई गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। महज करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार एक से दो घंटे तक का समय लग जाता है। लोगों का कहना है कि कदौरा से कानपुर जैसी लंबी दूरी तय करना आसान है, लेकिन इस मार्ग का रोज का जाम सबसे बड़ी परेशानी बन गया है।
बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, मरीज, बुजुर्ग और कामकाजी लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्थायी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से हो सके।