कई पशु घायल, भूसा और आटा मलबे में दबा, दो दिन की बारिश बनी आफत
कई पशु घायल, भूसा और आटा मलबे में दबा, दो दिन की बारिश बनी आफत
दो दिन की बारिश बनी आफत, भरभराकर गिरा पशुबाड़ा; कई पशु घायल, भूसा और आटा मलबे में दबा
संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच कोंच तहसील क्षेत्र के गोरा करनपुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक पशुबाड़ा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में पशुबाड़े में बंधे कई पशुओं के घायल होने की सूचना है पशुबाड़ा गिरने से उसमें रखा भूसा और आटा भी मलबे के नीचे दब गया, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी के बावजूद अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराने और प्रभावित परिवार को आवश्यक मदद दिलाने की मांग की है।