डेंगू व संक्रामक बीमारियों के खिलाफ चला महाभियान

डेंगू व संक्रामक बीमारियों के खिलाफ चला महाभियान
– 317 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक औषधि
फोटो परिचय- बच्चों को होम्योपैथिक औषधि खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर बुधवार को जनपद में जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान को आगे बढ़ाया।

अभियान के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कम्पोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज के 98, उच्च प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी नगर के 95, उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श खेलदार के 89 तथा प्राथमिक विद्यालय तुराब अली का पुरवा के 35 बच्चों समेत कुल 317 बच्चों को डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को पीने का पानी उबालकर पीने तथा घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए जलभराव को तत्काल समाप्त करना जरूरी है। इस दौरान प्रधानाचार्या शुभांगी पांडेय, पान कुमारी, शबाना बेगम, चन्द्रप्रभा सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अभियान में प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं अभिनव श्रीवास्तव ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *