मिशन शक्ति: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार की दी जानकारी

    मिशन शक्ति: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार की दी जानकारी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को जनपद भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति एवं छेड़छाड़ विरोधी टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता सेवा 108, बाल सहायता सेवा 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी विस्तार से दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, साइबर ठगी, उत्पीड़न या अपराध की सूचना तत्काल इन सेवाओं के माध्यम से देकर समय पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिलाओं के प्रति होने वाले किसी भी अपराध या उत्पीड़न की सूचना बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।
————————————— –
 सर्पदंश से किसान की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम कंधिया में शनिवार की सुबह खेत में पानी लगा रहे 60 वर्षीय वृद्ध किसान को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कंधिया गांव निवासी स्व0 शिवमोहन का पुत्र रघुराज शनिवार की सुबह लगभग 6ः30 बजे खेतो में पानी लगा रहा था। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
————————————– 
  ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, दो घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढीवा के समीप देर शाम निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार को तीन लोगो को टक्कर मार दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार के मोहद्दीनपुर गांव स्व0 रामगोपाल का 52 वर्षीय पुत्र जगरूप अपने गांव के ही अशोक पुत्र रामशरन व शिवबरन के साथ बाइक द्वारा थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा शादी समारोह में गया था। देरशाम वापस लौटते समय जब यह लोग बेरा गढीवा रंगबाज ढाबा के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे जगरूप की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अशोक व शिवबरन बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का पुत्र पंकज ने दी है।
—————————————– –
 बांस के पेड़ में लटका मिला युवक का शव
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर के समीप जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की शव बांस पेड़ से लटका मिला। वहीं मृतक के भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार वाजिदपुर गांव निवासी राममनोहर का पुत्र अविनाश यादव शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर बांस के पेड़ से उसका शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का भाई उमा शंकर ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
————————————— –
बाइक की भिड़ंत में महिला घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करसंवा के समीप बाइक व बुलट की भिडन्त में 46 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनसेनपुर गांव निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी रामपति को बुलट में बैठाकर शहर दवा कराने आ रहा था। जैसे ही वह करसंवा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बुलट से सीधी टक्कर हो गयी। जिससे महिला घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
————————————– —
जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव जंगल में चिरवल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार, नरैचा गांव निवासी राम किशुन 42 पुत्र जयराम निषाद का शव गांव के बाहर जंगल में चिरवल के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला शव ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाफरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि परिजनों की उपस्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
———————————— 
डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत, दूसरा घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बहुआ, फतेहपुर। तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार बीच रोड़ में गिर कर डंपर के टायर के नीचे आ गया। जिससे कुचलकर मौक़े पर मौत हो गई। वहीं दूसरे साथी की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने चालक को बुलाने की मांग पर पुलिस चौकी बहुआ में जमकर हंगामा किया।
ललौली थाना क्षेत्र के चक पैगंबरपुर गांव निवासी बीरेंद्र सिंह यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव 32 वर्ष अपने गांव के दोस्त विनोद विश्वकर्मा 36 वर्ष के साथ बहुआ कस्बे से मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही बहुआ कस्बे के कंजरन डेरा मोड़ के पास बांदा टांडा हाइवे पहुंचा तो बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दिया। जिससे गिर गए और मोटरसाइकिल सवार ज्ञान सिंह यादव डंपर के अगले टायर के नीचे आ जाने से कुचल गया। वहीं दूसरा साथी विनोद विश्वकर्मा को सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ग़ाज़ीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक ज्ञान सिंह यादव के शव को मौके से हटाकर पीएम हाउस भेज दिया। मौके से फरार डंपर को चालक सहित पुलिस ने खटौली गांव के पास से पकड़ लिया है। डंपर चालक शराब के नशे में धुत था जो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। जिसे पुलिस ने थाने भेज दिया। वहीं सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ बहुआ पुलिस चौकी पहुंची और चालक को थाने ले जाते समय थाने की गाड़ी को दौड़ा लिया। पुलिस से चालक को मौके पर बुलाने और जाम लगाने की मांग पर जमकर हंगामा करते रहे। ग्रामीण करीब एक घंटे तक पुलिस चौकी में हंगामा करते रहे। वहीं गंभीर से घायल विनोद पुत्र कल्लू की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *