Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 महुआ की डाल गिरने से एचटी लाइन के दो पोल टूटे - Azra News
महुआ की डाल गिरने से एचटी लाइन के दो पोल टूटे
– चंदनपुर के स्कूल व खलिहान के पास हुई घटना
फोटो परिचय- टूटी पड़ी एचटी लाइन का दृश्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में शनिवार की शाम तेज हवा के चलते महुआ के पेड़ की भारी डाल टूटकर गिर गई, जिससे हाल ही में बनाई गई 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के दो पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। घटना शाम लगभग पांच बजे चंदनपुर स्थित स्कूल और खलिहान के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शी रामप्रताप और रामहित ने बताया कि तेज हवा के कारण महुआ के पेड़ की मोटी डाल अचानक टूटकर बिजली लाइन पर गिर गई। डाल गिरने से लाइन के दो पोल टूट गए। गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस महुआ के पेड़ की डाल गिरी, वह अयोध्या नामक व्यक्ति का है। बताया गया कि गढ़ा उपकेंद्र से इस क्षेत्र के लिए करीब एक माह पहले नई 11 हजार वोल्ट की लाइन बनाई गई थी, लेकिन अभी तक इस लाइन से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई थी। इसलिए बिजली प्रवाहित न होने के कारण किसी प्रकार की करंट की घटना नहीं हुई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को दे दी। सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने और लाइन को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क और स्कूल के आसपास मौजूद जर्जर एवं झुकी हुई पेड़ों की डालों की समय रहते छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।