टूटते रिश्तों को मिशन शक्ति ने दिया नया सहारा,एक हुए दो दंपति
टूटते रिश्तों को मिशन शक्ति ने दिया नया सहारा,एक हुए दो दंपति
टूटते रिश्तों को मिशन शक्ति ने दिया नया सहारा
– काउंसलिंग से फिर एक हुए दो दंपति
फोटो परिचय- परिवारों के बीच काउंसलिंग कराते सदस्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते विवाद व आपसी मनमुटाव के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे दो परिवारों को पुलिस की पहल ने बिखरने से बचा लिया। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच की दूरियां कम हुईं और दोनों दंपतियों ने पुरानी कड़वाहट भुलाकर फिर से एक साथ जीवन बिताने का फैसला लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र पर पारिवारिक विवादों को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने की पहल की जा रही है। शुक्रवार को प्रभारी एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति प्रीति कटियार व काउंसलर कविता रस्तोगी ने दो मामलों में पति-पत्नी की काउंसलिंग की। दोनों पक्षों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके बीच संवाद कराया गया। काउंसलिंग के दौरान आपसी गलतफहमियां दूर हुईं और दोनों पक्ष विवाद भुलाकर साथ रहने के लिए सहमत हो गए। इस तरह पुलिस की समझाइश व मध्यस्थता से दो परिवारों को टूटने से बचाने में सफलता मिली। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी भी मौजूद रहे।