विधायक ने प्राइम कार वाशिंग एंड एसेसरीज का किया उद्घाटन

    विधायक ने प्राइम कार वाशिंग एंड एसेसरीज का किया उद्घाटन
फोटो परिचय- फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक विकास गुप्ता
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहरवासियों को आधुनिक कार केयर सेवाओं की नई सौगात देते हुए अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने शनिवार को प्राइम कार वाशिंग एंड एसेसरीज का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठान बेहतर सेवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ाने का कार्य करते हैं। प्रतिष्ठान के संचालक अंकित गुप्ता ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों एवं प्रशिक्षित कारीगरों द्वारा सभी प्रकार के वाहनों की वैज्ञानिक तरीके से धुलाई की जाती है। लग्जरी कारों के लिए विशेष वॉशिंग सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा हाई क्वालिटी पॉलिश, आधुनिक मशीनों और प्रीमियम कंपाउंड के माध्यम से वाहनों की इंटीरियर व एक्सटीरियर डीप क्लीनिंग की सुविधा भी ग्राहकों को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान पर सीट कवर, फ्लोर मैट, कार परफ्यूम, स्टीयरिंग कवर समेत सभी प्रकार की वाहन एक्सेसरीज उचित कीमतों पर उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में वीनू गुप्ता, गया प्रसाद गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रिंस गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *