जालौन में मतदाता जागरूकता की मुहिम तेज, डीएम-एसपी ने वैन को दिखाई हरी झंडी
जालौन में मतदाता जागरूकता की मुहिम तेज, डीएम-एसपी ने वैन को दिखाई हरी झंडी
जालौन में मतदाता जागरूकता की मुहिम तेज, डीएम-एसपी ने वैन को दिखाई हरी झंडी
17 और 24 अक्टूबर को जिले के सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान शुरू किया है।
शनिवार को उरई तहसील परिसर से जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम जांचने और नाम दर्ज न होने पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से 17 और 24 अक्टूबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने के कारण अपने मताधिकार से वंचित न रहे।