आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुकेश सिंह चौहान

   आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुकेश सिंह चौहान

 जौनपुर में हुआ राष्ट्रीय अधिवेशन का कार्यक्रम,आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष बने धर्मराज सिंह चौहान

 एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — यूपी के जौनपुर में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूपी, बिहार के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित हुए एवं सर्वसम्मति से मुकेश सिंह चौहान को पुनः पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया। कार्यक्रम में धर्मराज चौहान को नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। इसके अलावा यह अधिवेशन संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सूरज चौहान प्रदेश सचिव, एवं कमलेश सिंह कुशवाहा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। आपको बता दें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महासचिव पद दिया गया है। उपेंद्र सिंह चौहान को जौनपुर जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह चौहान को प्रयागराज का जिला अध्यक्ष बनाया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूती देने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जन-कल्याणकारी नीतियों को जमीन स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारी क्षेत्र का दौरा करके कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और पार्टी की विचारधारा का विस्तार करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश चौहान, विजय सिंह चौहान, रामवध चौहान, दारा चौहान,ज्ञानचंद चौहान, एड ओमकार चौहान ,योगेंद्र चौहान,राजकुमार चौहान,टिल्लू चौहान,रामदयाल चौहान,मनोज चौहान,लालबहादुर चौहान,भूपेंद्र गौंड,बृजपाल चौहान मास्टर साहब, प्रेमचन्द चौहान,उपेंद्र चौधरी, प्रवीण सिंह,हिटलर विश्वकर्मा,पूजा आर्य, बिना सिंह,प्रवीण चौहान,नंदलाल चौहान,रमेश चौहान, रामनगिना चौहान,रामचरण चौहान,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *