पालिकाध्यक्ष ने दिखाई हरी झण्डी, कूड़ा उठाने की व्यवस्था होगी मजबूत

    पालिका में 85.50  लाख से खरीदे नौ हापर टिपर रवाना
पालिकाध्यक्ष ने दिखाई हरी झण्डी, कूड़ा उठाने की व्यवस्था होगी मजबूत
फोटो परिचय-  नौ हापर वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते अध्यक्ष राजकुमार मौर्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। 15 वें वित्त आयोग (टाइड ग्रांट) के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि से नौ हापर टिपर (टाटा मैजिक) वाहनों की खरीद की गई है। इन वाहनों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर क्षेत्र में लगाया जाएगा।

नगर पालिका के अनुसार 85 लाख 49 हजार 991 रुपये की धनराशि से खरीदे गए इन वाहनों को सोमवार को नगर पालिका परिसर से अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों से शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार के अलावा सभासद शादाब अहमद, विनय तिवारी, अरुण कुमार यादव, अतीश पासवान, संजय श्रीवास्तव, सुशील यादव, शाबिर, पवन द्विवेदी, संतोष पटेल, गुड्डू यादव, विवेक नागर, राम सिंह पटेल, शहजाद अनवर, अयाज अहमद, मोहम्मद अहमद, रितिक पाल, आफताब अहमद और मुन्नीलाला सहित नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार गौड़, केआरओ चन्द्रकार, गुलाब सिंह स्वास्थ्य लिपिक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *