नाजिया इलाही के खिलाफ फूटा मुस्लिम समुदाय का आक्रोश
नाजिया इलाही के खिलाफ फूटा मुस्लिम समुदाय का आक्रोश
नाजिया इलाही के खिलाफ फूटा मुस्लिम समुदाय का आक्रोश
– पैगम्बर-ए-इस्लाम पर की गई टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में खड़े मुस्लिम समुदाय के लोग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। नाजिया इलाही खान द्वारा पैगम्बर-ए-इस्लाम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में काजी-ए-शहर मो0 शहाबुद्दीन की अगुवई में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि विभिन्न सोशल मीडिया मंच व सार्वजनिक कार्यक्रमों में नाजिया इलाही खान द्वारा कथित रूप से ऐसे वक्तव्य दिए गए हैं जिन्हें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी धार्मिक आस्था, पैगम्बर-ए-इस्लाम व उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा रजि0अन्हू के प्रति अपमानजनक मानते हैं। इन कथित वक्तव्यों से देश के करोड़ो नागरिकों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका उत्पन्न हुई है। भारत का संविधान सभी धर्मों एवं धार्मिक मान्यताओं के सम्मान व नागरिकों के बीच आपसी सदभाव बनाए रखने की भावना को प्रोत्साहित करता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति से मांग किया कि भविष्य में किसी भी धर्म, धार्मिक व्यक्तित्व अथवा समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इस मौके पर अनवारूल हक, गाजी अब्दुररहमान, शुएब अली, फरीद अहमद, हाफिज शाहिद रजा, शफीक अहमद, मो0 आसिफ एडवोकेट, निसार अहमद, मो0 जैद खान एडवोकेट, अब्दुल कवी, मो0 यासीन एडवोकेट, मो0 नफीस, मो0 तौफीक, मो0 अब्बास आदि मौजूद रहे।