मतदाता सूची से छूटे नाम जुड़ेंगे, डीएम ने जारी की अपील
मतदाता सूची से छूटे नाम जुड़ेंगे, डीएम ने जारी की अपील
मतदाता सूची से छूटे नाम जुड़ेंगे, डीएम ने जारी की अपील
– निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत ऑनलाइन कर सकते आवेदन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कोई मतदाता न छूटे के तहत पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है।
उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर पात्र युवा, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक, छूटे हुए मतदाता, महिला, दिव्यांग एवं बेघर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान में महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी मतदाता सूची में नहीं है, वे अपने मतदान केंद्र पर पदाभिहित अधिकारी या बीएलओ से फार्म प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फार्म लिए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट तथा आयोग के मोबाइल एप के माध्यम से फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और छूटे होने की स्थिति में आवेदन करने की अपील की है।