दबंगों पर नहीं हो रही कार्रवाई, भटक रही पीड़ित महिला
दबंगों पर नहीं हो रही कार्रवाई, भटक रही पीड़ित महिला
दबंगों पर नहीं हो रही कार्रवाई, भटक रही पीड़ित महिला
– संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती पश्चिम में पड़ोसी के मकान निर्माण में कुछ देर के लिए हुए जलभराव के कारण उत्पन्न हुए विवाद में दबंगों द्वारा की गई गाली-गलौज में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत पीड़ित महिला न्याय के लिए भटक रही है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में राधानगर नई बस्ती पश्चिम निवासी सुनीता देवी पत्नी रामनारायन ने बताया कि 31 मई को वह अपने मकान में अकेली थी। पड़ोसी अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। जिसके दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। समस्या को तत्काल ठीक करा दिया। इसके बावजूद पड़ोसी संदीप पाल, लाल ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और गाली-गलौज की। जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेंस पहुंची। समाज में छवि धूमिल करने का प्रयास किया। दबंगों के असामाजिक व्यवहार को देखते हुए अपनी सुरक्षा व संपत्ति की सुरक्षा को लेकर आशंका है। उसके साथ किसी अप्रिय घटना हो सकती है। उसने बताया कि थाने में शिकायती पत्र देने के बावजूद पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने दबंगों पर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
————————————– घायल अधेड़ की उपचार दौरान मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरा में विगत डेढ़ माह पूर्व जंगली जानवर के हमले से घायल 53 वर्षीय अधेड़ की उपचार के दौरान शुक्रवार की देर शाम घर पर ही मौत हो गई।
बताते चलें कि सौंरा गांव निवासी रोशन लाल का पुत्र दिनेश पर डेढ़ माह पूर्व खेत में काम करते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। जहां परिजन कुछ दिन इलाज कराने के बाद घर वापस ले गए। जहां जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए घर पर ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————– मानसिक तनाव में वृद्ध ने फांसी लगा दी जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवलान में शनिवार की सुबह शौचक्रिया के लिए गए 65 वर्षीय वृद्ध ने मानसिक तनाव के चलते पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी छत्रपाल यादव का पुत्र रामखेलावन पिछले कई सालों से मानसिक तनाव में था। बताते हैं कि आज सुबह वह शौचक्रिया के बहाने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचा और नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई गोरेलाल ने बताया कि उसका भाई कई सालों से मानसिक तनाव में था। इससे पहले भी उसने जान देने का प्रयास किया था। —————————————- युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर में शनिवार की सुबह घरेलू कलह से तंग आकर 35 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर जंगल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
जानकारी के अनुसार बड़नपुर गांव निवासी संतोष के पुत्र प्रमोद ने शनिवार की सुबह गांव के बाहर जंगल जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद मौके पर ही अचेत हो गया। गांव के कुछ लोग जानवर चराते हुए पहुंचे तो अचेक प्रमोद को देख परिजनों को जानकारी दी। घर वालों ने मौके पर पहुंच सरकारी एंबुंलेस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ———————————- — अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर गांव निवासी किशनपाल का 30 वर्षीय पुत्र महेन्द्र शुक्रवार की शाम बाइक से किसी काम से जा रहा था। तभी बिलंदा के समीप अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। उधर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया पल्लहा गांव निवासी प्यारेलाल का 45 वर्षीय पुत्र दयाशंकर शुक्रवार की शाम खेत से साइकिल से घर आ रहा था। जब वह गांव के करीब पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।