स्थापना दिवस पर बच्चों ने मनाया फतेहपुर का गौरव उत्सव,बनाया जनपद का नक्शा
स्थापना दिवस पर बच्चों ने मनाया फतेहपुर का गौरव उत्सव,बनाया जनपद का नक्शा
स्थापना दिवस पर बच्चों ने मनाया फतेहपुर का गौरव उत्सव – मोमबत्तियों से बनाया जनपद का नक्शा
फोटो परिचय- बच्चों संग जिले का स्थापना दिवस मनाते समिति के संस्थापक कुमार शेखर। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जनपद के 200 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को भोजन जन सेवा समिति की ओर से गढ़ीवा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों के साथ जनपद का गौरव उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत फतेहपुर जनपद का नक्शा बनाकर उसमें मोमबत्तियां प्रज्जवलित करने के साथ हुई। मोमबत्तियों से जगमगाते जनपद के नक्शे ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान वातावरण देशभक्ति और जनपद प्रेम के भाव से सराबोर नजर आया। समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने बच्चों को फतेहपुर की 200 वर्षों की गौरवगाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि फतेहपुर ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और वीर क्रांतिकारियों के बलिदान की धरती है।
उन्होंने बावनी इमली सहित जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों और स्वतंत्रता संग्राम में यहां के वीर सपूतों के योगदान की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपनी जन्मभूमि व मातृभूमि के इतिहास पर गर्व करने तथा गौरवशाली विरासत को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट वितरित की गईं। समिति की ओर से आयोजित यह पहल बच्चों को अपने जनपद के इतिहास, संस्कृति व गौरवशाली पहचान से जोड़ने की दिशा में सार्थक प्रयास रही। इस अवसर पर संस्था के कुमार शेखर, आचार्य रामनारायण, अंकित वर्मा, सुनील कुमार और कपिल कुमार का विशेष सहयोग रहा।