ओवैस बने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

    ओवैस बने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव
फोटो परिचय- नवमनोनीत प्रदेश सचिव मो0 ओवैस।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के मो० ओवैस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर कटरा अब्दुल गनी निवासी मो० ओवैस को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

इस संबंध में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस सजा की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि मो० ओवैस समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मो० ओवैस को प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलने पर समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *