गाजीखेड़ा के मेडिकल कैंप का मरीजों ने उठाया लाभ

  गाजीखेड़ा के मेडिकल कैंप का मरीजों ने उठाया लाभ
– युवा विकास समिति की पहल, बुजुर्गों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध
फोटो परिचय-  मेडिकल कैंप में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। ग्रामीणों व जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा विकास समिति की ओर से शुक्रवार को रामदीन इंटर कॉलेज गाजीखेड़ा मलवां में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी संतोष तिवारी ने किया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ उठाया।

मेडिकल कॉलेज की डॉ. दीपशिखा पांडेय के नेतृत्व में पांच चिकित्सकों की टीम ने करीब तीन सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में बुजुर्ग मरीजों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी दी गई। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी संतोष तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना पुनीत कार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित होने से लोगों को अपने नजदीक ही इलाज और चिकित्सकीय सलाह मिलती है। उन्होंने ऐसी जनसेवा की पहल को समाज के लिए उपयोगी बताया। शिविर के आयोजन में संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा कंचन, हरिओम बाजपेई, कमल बाजपेई, कोटिया प्रधान श्रवण सिंह, नारायण सहित स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *