खेल मैदान पड़े अधूरे, नहीं लगे उपकरण,अन्य लघु खबरों के साथ
खेल मैदान पड़े अधूरे, नहीं लगे उपकरण,अन्य लघु खबरों के साथ
खेल मैदान पड़े अधूरे, नहीं लगे उपकरण
गुगल से लिया गया चित्र एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। ऐरायां विकास खंड में खेल मैदानों के निर्माण व सुंदरीकरण को लेकर मामला सामने आया है। यहां लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद कई ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान अधूरे पड़े हैं और आवश्यक उपकरण तक नहीं लगाए गए हैं।
विकास खंड की कुल नौ ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों के सुंदरीकरण, मिट्टी भराई और खेल उपकरणों की व्यवस्था के लिए लगभग प्रत्येक पंचायत में करीब पांच-पांच लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इसके बावजूद कई स्थानों पर कार्य अधूरा है और मैदानों में खामियां साफ दिखाई दे रही हैं। विशेष रूप से शोहदमऊ, उमरपुर गौती और ऐरायां मशायक ग्राम पंचायतों में स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। यहां भुगतान के बाद भी खेल उपकरण नहीं लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों और खिलाड़ियों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कागजों पर काम पूरा दिखाया गया, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मामले में अतिरिक्त कार्यक्रम खेल अधिकारी प्रेमदत्त निर्मल ने बताया कि सभी अधूरे पड़े खेल मैदानों के लिए सामग्री का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां के सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। संबंधित सचिवों का वेतन रोक दिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी अधूरे कार्य पूरे कराए जाएंगे और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बीडीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सचिवों से जानकारी मांगी गई है। ———————————— शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ उठाएं दिव्यांग – पात्रता की शर्तें निर्धारित, आनलाइन करें आवेदन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की संचालित दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दम्पत्ति में युवक के दिव्यांग होने पर 15000, युवती के दिव्यांग होने पर 20000 एवं दोनों के दिव्यांग होने पर 35000 रूपए की धनराशि निर्धारित है।
उन्होने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता की शर्तें निर्धारित की गई हैं। जिसमें शादी के समय युवक की उम्र 21 से कम व 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की 18 से कम व 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। दम्पति आयकरदाता न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। ऐसे दिव्यांग दम्पति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष (2025-26) एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष (2026-27) में हुआ हो। दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांग दम्पत्ति वर्तमान वित्तीय वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष शादी प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फार्म भरते समय आवेदक दम्पति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वला संयुक्त नवीनतम फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण-पत्र एवं युवक व युवती का आधार कार्ड की छायाप्रति, आदि अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र ऑनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर करना अनिवार्य है। साथ ही ऑनलाइन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिन्ट प्रति व वांछित प्रपत्रों की हार्डकापी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय विकास भवन में प्राप्त कराएं। —————————————-
एमआईसी में लगा विधिक जागरूकता शिविर एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद न्यायाधीय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंगलवार को शहर के मुस्लिम इंटर कालेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली द्वारा बैठक व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
विशेष जागरूकता शिविर का शुभारम्भ सचिव ने किया। कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयंसेवक शेखर, रामेन्द्र श्रीवास्तव व अवधेश ने किया। कार्यक्रम में आपसी, विवाद को कम करने से संबधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सुलह समझौता केन्द्र का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। सचिव ने यह भी जानकारी दिया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा पराविधिक स्वयं सेवको की तैनाती आम जनमानस को सुलभ न्याय प्रदान किये जाने हेतु किया है। कार्यक्रम में अभ्यागत सचिव को प्रधानाचार्य डा0 मोहम्मद रफीक अहमद ने बुके व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। पराविधिक स्वयं सेवक शेखर, रामेन्द्र श्रीवास्तव व अवधेश एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। —————————————— ई-लाटरी के जरिए कृषकों का चयन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में ई-लाटरी का आयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 में खरीफ 2026 के अन्तर्गत निःशुल्क उर्द, मूंग बीज मिनीकिट एवं निर्धारित अनुदान की दर पर संकर धान बीज, ढेचा, बीज प्राप्त करने हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषको का चयन हुआ। जिसका मैसेज कृषि निदेशालय द्वारा कृषक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रेषित कर दिये गये है। इसलिए चयनित किसानों से अनुरोध है कि अपने विकास खण्ड में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आधार कार्ड एवं खतौनी की छायाप्रति लेकर यथाशीघ्र पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से चयनित बीज प्राप्त करें। ————————————— वृद्ध सहित दो ने फंासी लगा किया आत्महत्या एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत बीते 24 घंटों के अन्तराल में वृद्ध सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हभरिया निवासी स्व0 बलदेव का 85 वर्षीय पुत्र कल्लू प्रसाद जिसका पिछले कई सालो से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। तभी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पाखर के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतक का भतीजा हुसालीराम ने दी है। इसी प्रकार बांस बरेली जनपद के थाना जगतपुर निवासी मो0 रफीक का 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आसिफ वर्तमान समय में शहर क्षेत्र के पीरनपुर सारा मैरिज हाल के सामने गली में रहता था। बीती रात संदिग्ध अवस्था में उसने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————— सर्पदंश से महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोवताली क्षेत्र के ग्राम संसारपुर सोमवार की शाम कंड़ा निकालते समय 36 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार सांसरपुर गांव निवासी लवकुश की पत्नी बिटान देवी सोमवार की शाम लगभग 5 बजे खाना बनाने के लिए कमरे कंडा लेने गयी थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————— चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम नवलापुर के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से 51 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र तारापुर गांव निवासी सुबराती खान का पुत्र मुन्ना मंगलवार की सुबह बाइक से शहर आ रहा था। जब वह नेवलापुर र्स्पाेट्स कालेज के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी मंे तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मोर्चरी पहुंच कर शव को अपने कब्जे मंे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का छोटा भाई लाल मोहम्मद ने दी हैै। —————————————– सड़क हादसो में दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत हुए सड़क हादसो के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी संतोष का 37 वर्षीय पुत्र रणधीर अपने गांव के ही साथी राजेश पुत्र बसन्त लाल के साथ बाइक से ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ मजदूरी करने ईट भट्ठा जा रहा था। जब यह लोग मुत्तौर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे रणधीर घायल हो गया। इसी प्रकार असोथर कस्बा निवासी धनंजय का 23 वर्षीय पुत्र अभिनव सिंह बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलंेस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। —————————————– छत से गिरकर किशोर घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदौली में मंगलवार की सुबह छत से गिरकर 11 वर्षीय किशोर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार नंदौली गांव निवासी पप्पू का पुत्र शनि मंगलवार की सुबह छत पर किसी काम से गया था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिर कर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर बिन्दकी सीएचसी पहंुचे जहां चिकित्सीय उपचार के बाद सदर अस्पताल में लिए रेफर कर दिया गया। घर वाले उसे सरकारी एम्बुंलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।