वैश्य एकता परिषद की विचार गोष्ठी में आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प

   पूर्व संध्या पर मनाई भामाशाह की 479 वीं जयंती
वैश्य एकता परिषद की विचार गोष्ठी में आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प
फोटो परिचय-  भामाशाह की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में भाग लेते परिषद के पदाधिकारी।

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह का 479 वां जन्म दिवस मनाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा कृष्णा लाज में आयोजित विचार गोष्ठी में राष्ट्रभक्त दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी का 479 वां जन्म दिवस पर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि आज हम सभी ऐसे महापुरूष का जन्म दिवस मना रहे हैं जिन्होने अपनी सात पीढियो का संचित धन राष्ट्र रक्षा हेतु राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों वीरवर महाराणा प्रताप को सविनय पूर्वक समर्पित कर दी थी। जो समाज के लिये अनुकरणीय है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि 28 जून 1547 को मेवाड राजस्थान में जन्मे दानवीर शिरोमणि भामाशाह महाराणा प्रताप के अच्छे मित्र व सलाहकार थे। विशिष्ट अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि भामशाह के दानवीरता के चर्चें आसपास के क्षेत्रों में बडे ही सम्मान के साथ लिया जाता था हल्दी घाटी के युद्ध में पराजित महाराणा प्रताप के लिये उन्होंने अपनी निजी संपति से इतना अधिक दान दिया था। जिससे 20 हजार सैनिकों का 12 वर्षों तक निर्वहन हो सकता था। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी एवं परिषद के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसे महापुरूषों के जन्म दिवस मनाकर महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर नव पीढी को जागृत करने का प्रयास करते है जिससे आने वाली पीढी को अपने महापुरूषों के जीवन चरित्र का परिचय प्राप्त हो सके। बैठक में रामस्वरूप गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, विमल गुप्ता एडवोकेट, वेद गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, व्यापार मंडल के बृजेश सोनी, प्रमोद गुप्ता, अनीत अग्रहरि एडवोकेट, गुड्डू मोदनवाल, रज्जन गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, मनीष गुप्ता, सतीश साहू, गौरव शरण गुप्ता, गुरुशरण, संतोष गुप्ता, आशीष अंगहरि, नरेन्द्र गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *