पुलिस को मिले पांच नए हाईटेक वाहन, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
पुलिस को मिले पांच नए हाईटेक वाहन, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
यूपी-112 को मिली स्कॉर्पियो की रफ्तार, अपराधियों की खैर नहीं
– पुलिस को मिले पांच नए हाईटेक वाहन, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
फोटो परिचय- नए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिली है। यूपी-112 आपातकालीन सेवा के लिए जनपद को पांच नए चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन उपलब्ध कराए गए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ने कहा कि इन आधुनिक वाहनों के संचालन से आपातकालीन घटनाओं में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और तेज होगा, जिससे आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सहायता मिल सकेगी। नए स्कॉर्पियो वाहनों को थाना गाजीपुर, कल्यानपुर, हथगांव, सुल्तानपुर घोष और खखरेरू क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इन इलाकों में अब यूपी-112 की टीम पहले से अधिक तेजी के साथ घटनास्थल तक पहुंचेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती प्रगति यादव, प्रभारी यूपी-112 राम केवल पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों को वाहनों के बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस की इस नई पहल से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।