साइबर ठगी के दो पीड़ितों को पुलिस ने लौटाए 1.20 लाख रुपए
साइबर ठगी के दो पीड़ितों को पुलिस ने लौटाए 1.20 लाख रुपए
साइबर ठगी के दो पीड़ितों को पुलिस ने लौटाए 1.20 लाख रुपए
– राधानगर व औंग थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
फोटो परिचय- (9) ठगी पीड़ित के रूपए वापस कराती राधानगर पुलिस टीम। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। साइबर अपराधियों द्वारा लोगों की मेहनत की कमाई पर सेंध लगाने के मामलों में पुलिस की साइबर टीम ने राहत पहुंचाई है। जनपद के थाना राधानगर व थाना औंग की साइबर टीमों ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के दो पीड़ितों के बैंक खातों में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के निर्देशन तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में दोनों थानों की साइबर टीमों ने शिकायतों पर कार्रवाई की। पहले मामले में थाना राधानगर क्षेत्र के ग्राम राधानगर निवासी विजय कुमार गुप्ता के खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए धोखाधड़ी कर 70 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने शिकायत संख्या 23101260015713 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।
राधानगर साइबर टीम के प्रयासों से पूरी धनराशि उनके बैंक खाते में वापस कराई गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, आरक्षी बिशेक यादव और शैलेन्द्र यादव शामिल रहे। वहीं, दूसरे मामले में थाना औंग क्षेत्र के ग्राम परदेशपुर निवासी देवपाल पुत्र मनवोधन साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उनके खाते से धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। शिकायत संख्या 23112250206517 पर कार्रवाई करते हुए औंग साइबर टीम ने पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, आरक्षी संतोष कुमार और शुभम यादव शामिल रहे।