बारिश में गरीब का आशियाना ढहा, बाल-बाल बचा परिवार

  बारिश में गरीब का आशियाना ढहा, बाल-बाल बचा परिवार
– मलबे में दबा गृहस्थी का सामान, परिवार के सामने रहने का संकट
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज विजयीपुर, फतेहपुर। विजयीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत मड़ौली भ्योखर गांव में दोपहर करीब दो बजे हुई भारी बारिश के दौरान एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भर-भराकर गिर गया। हादसे में सुरेश पुत्र जगतपाल और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।

ग्रामीणों के मुताबिक सुरेश का परिवार बेहद गरीब है और मकान गिरने के बाद उसके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद अब तक उसे सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका। बारिश के बीच आशियाना ढहने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार का मौके पर निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता तथा आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, मामले में जानकारी लेने के लिए लेखपाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो सका। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *