प्राइवेट बस संचालकों की दबंगई, ई रिक्शा चालकों को बेरहमी से पीटा

     प्राइवेट बस संचालकों की दबंगई, ई रिक्शा चालकों को बेरहमी से पीटा

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर चौराहा से जहानाबाद मार्ग पर ई-रिक्शा चालकों के साथ प्राइवेट बस संचालकों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष राधा नगर को दिए गए शिकायती पत्र में ई रिक्शा चालक अरविंद, रामनरेश, जितेंद्र सिंह, इस्लाम खान ने बताया कि शहर के जयरामनगर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड जोनिहा रोड पर यदि किसी ई रिक्शा चालक द्वारा त्रिलोकीपुर या उसके आगे सवारी को ले जाया जाता है तो दबंग बस संचालकों व उनके गुर्गों द्वारा ई रिक्शा चालकों को बेरहमी से मारा पीटा जाता है तथा जान से मारने की धमकी देते हुए जोनिहा रोड में दोबारा ई रिक्शा ना चलने की धमकी दी जाती है। यदि कोई ई रिक्शा चालक अपने गांव से अपने घर की ही सवारियां लेकर आता या जाता है तो उसे भी बस संचालकों द्वारा गाली गलौज कर मारा पीटा जाता है। पीड़ितों ने बताया कि घर से 12 मई को सवारी लेकर आ रहे थे तभी बस स्टैंड के मुंशी अशोक, बस संचालक अजय अवस्थी तथा रजोल शुक्ला एवं बस यूनियन के तमाम लोगों ने मिलकर ई रिक्शा चालकों को मारा पीटा तथा गाली देते हुए धमकी दी कि इस रोड पर दोबारा रिक्शा लेकर ना आए नहीं तो ई रिक्शा तथा रिक्शा चलाने वाले के ऊपर बस चढ़ाकर उसे जान से मार दिया जाएगा। इन्हीं सब बातों को लेकर पीड़ितों ने राधा नगर थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *