श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति के रंग में रंगा रामगंज

   श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति के रंग में रंगा रामगंज
– राहगीरों को रोक-रोककर बांटा प्रसाद
फोटो परिचय-  राहगीरों को प्रसाद वितरित करते आयोजक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हाथों में प्रसाद की थाल व जुबां पर बाबा श्याम का जयकारा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को शहर का रामगंज पक्का तालाब लखनऊ रोड भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। जन्मोत्सव की खुशी में यहां प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह व श्रद्धाभाव के साथ राहगीरों को प्रसाद वितरित किया।
आयोजक सुशील गुप्ता उर्फ बउआ गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आने-जाने वाले लोगों को रोक-रोककर बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण कराया गया। मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने भी श्रद्धापूर्वक प्रसाद लिया और बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर भक्तिभाव का माहौल बना रहा और बाबा श्याम के जयकारों के बीच लोगों ने जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। आयोजक सुशील गुप्ता ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में सोमिल गुप्ता, कनिष्ट गुप्ता, केतन गुप्ता, शिखर गुप्ता, आकाश गुप्ता सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *