जिला कारागार में पहली बार रेडक्रॉस ने लगाया रक्तदान शिविर
जिला कारागार में पहली बार रेडक्रॉस ने लगाया रक्तदान शिविर
जिला कारागार में पहली बार रेडक्रॉस ने लगाया रक्तदान शिविर
– जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर समेत दस लोगों ने किया रक्तदान
फोटो परिचय- जेल अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते आयोजक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को जिला कारागार परिसर स्थित प्रतीक्षालय में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक नागेश सिंह, विशिष्ट अतिथि डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह और डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने अतिथियों को जय श्रीराम अंकित अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
शिविर में जेल अधीक्षक नागेश सिंह और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह सहित कुल दस लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपना योगदान दिया, जबकि 15 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में आजाद सिंह, दीपक सिंह, सुनील यादव, प्रद्युम्न गुप्ता, शिवशंकर निषाद, पुरुषोत्तम वर्मा व अब्दुल रज्जाक सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे। सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और रेडक्रॉस चेयरमैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह और निर्धारित मानकों के अनुसार हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। एक बार का रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए कई तरह से जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर में जेलर जितेंद्र कुमार यादव, डिप्टी जेलर पवन कुमार, जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र के डॉ. डीके वर्मा, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, गोविंद प्रसाद, विनोद कुमार और अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।