लवकुश ज्वैलर्स का सदर विधायक ने किया उद्घाटन, शुद्धता की बड़ी प्राथमिकता

  लवकुश ज्वैलर्स का सदर विधायक ने किया उद्घाटन
– ग्राहकों की संतुष्टि व शुद्धता प्रतिष्ठान की बड़ी प्राथमिकता
फोटो परिचय-  ज्वैलर्स का फीता काटकर शुभारंभ करते सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के जयरामनगर जोनिहा बस स्टॉप के पास क्षेत्रवासियों के लिए खरीदारी का एक नया और विश्वसनीय ठिकाना जुड़ गया है। हाल ही में यहां लवकुश ज्वैलर्स का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने शिरकत की।


उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण सदर विधायक द्वारा फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। दलीपुर निवासी एवं प्रतिष्ठान के संचालक लवकुश लोधी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी इस नई दुकान पर ग्राहकों को सोने व चांदी के आभूषणों की बेहतरीन और आधुनिक रेंज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि व शुद्धता ही इस प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी, जिससे स्थानीय लोगों को अब आभूषणों की खरीददारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर बद्री विशाल लोधी, सुधीर कपड़े वाले, मुन्ना, राजकरन, रामसुमेर, रमेश, सुनीता देवी, चंदा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *