जिला जेल पहुंचे डीएम-एसपी, औचक निरीक्षण में सुरक्षा और बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा
स्वच्छता, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
दीपक धुरिया अजरा न्यूज जालौन उरई। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अभिलेखों का विस्तार से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

