एसपी की चली तबादला एक्सप्रेस, 24 उपनिरीक्षक इधर से उधर
एसपी की चली तबादला एक्सप्रेस, 24 उपनिरीक्षक इधर से उधर
एसपी की चली तबादला एक्सप्रेस, 24 उपनिरीक्षक इधर से उधर
– कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कवायद मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 उपनिरीक्षकों एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस लाइन, साइबर सेल और यूपी-112 में नई तैनातियां की गई हैं। स्थानांतरण सूची जारी होते ही पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को चौकी अफोई थाना सुल्तानपुर घोष से हटाकर थाना जाफरगंज का अपराध निरीक्षक, उपनिरीक्षक रविशंकर को चौकी आबूनगर से पुलिस लाइन, राजकमल यादव को कोतवाली से चौकी आबूनगर, प्रमेश कुमार यादव को थाना खागा से चौकी बाकरगंज, संजय सिंह परिहार को पुलिस लाइन से चौकी परसमई थाना खखरेरू, राहुल कुमार चौहान को थाना खखरेरू से चौकी अफोई, प्रदीप कुमार को थाना चांदपुर से चौकी किशनपुर थाना धाता, विवेकानंद मिश्रा को थाना थरियाव से चौकी खजुहा थाना बिंदकी, मंगेश कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से चौकी चौड़गरा थाना कल्यानपुर, शिवम कन्नौजिया को थाना बकेवर से जनपदीय साइबर सेल, गोविंद कुमार सोनकर को थाना धाता से थाना गाजीपुर, मनोज कुमार सिंह को थाना धाता से पुलिस लाइन, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना ललौली से पुलिस लाइन, आनंद कुमार वर्मा को थाना सुल्तानपुर घोष से वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में थाना ललौली, एरिश पटेल को थाना ललौली से थाना सुल्तानपुर घोष, दिलीप कुमार यादव को थाना सुल्तानपुर घोष से पुलिस लाइन, सुमित नारायण तिवारी को चौकी परसमई थाना खखरेरू से थाना गाजीपुर भेजा गया है। इसके अलावा अंकुर मिश्रा को थाना धाता से थाना चांदपुर, आदर्श सिंह को थाना किशनपुर से चौकी एआरटीओ, मोहर सिंह को थाना धाता से थाना जहानाबाद, दिनेश कुमार सिंह को थाना हुसैनगंज से थाना कल्यानपुर स्थानांतरित किया गया। सतीश कुमार मिश्रा को यूपी-112 से थाना हुसैनगंज से पुलिस लाइन, घनश्याम आदिवासी को थाना किशनपुर से यूपी-112 तथा बनारसी मिश्रा को थाना कल्यानपुर से पुलिस लाइन भेजा गया।