बड़े मंगल पर जगह-जगह लगे शरबत स्टॉल, राहगीरों को मिली गर्मी से राहत

   बड़े मंगल पर जगह-जगह लगे शरबत स्टॉल
राहगीरों को मिली गर्मी से राहत
फोटो परिचय-  पीलू तले चौराहे पर राहगीरों को शरबत पिलाते आयोजक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बड़े मंगल के पावन अवसर पर शहर में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा शहर के कई प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर शरबत वितरण स्टॉल लगाए गए, जहां राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
इसी क्रम में पीलू तिराहा चौराहा स्थित कुमार इलेक्ट्रिक के संचालक द्वारा भी शरबत वितरण स्टॉल लगाया गया। यहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस की तथा इस पहल की सराहना की। स्टॉल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बड़े मंगल पर सेवा और मानवता का संदेश देना ही मुख्य उद्देश्य है। पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही और सभी ने श्रद्धा भाव के साथ सेवा कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर राजेन्द्र गुप्त, विनोद गुप्त, सुधीर, सुशील, राजेश, रोहित, आकाश मोदनवाल, जैकी मोदनवाल, दिलीप मोदनवाल, राकेश मोदनवाल भी मौजूद रहे। बड़े मंगल के अवसर पर शहर भर में भक्ति, सेवा और सामाजिक सहयोग का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *