घरगिरि से पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी,सहायता प्रदान कर जाना हाल
घरगिरि से पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी,सहायता प्रदान कर जाना हाल
घरगिरि से पीड़ित परिवार से मिले समाजसेवी – त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान कर जाना हाल
फोटो परिचय- (10) पीड़ित परिवार को ढाढंस बंधाते समाजसेवी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज चौडगरा, फतेहपुर। मलवां विकास खंड साईं गांव में घर गिरने से मां व दो पुत्रियों के दबने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने श्री बालाजी सेवा न्यास बिंदकी अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर, अनूप गुप्ता, युवा उद्यमी रजनीकांत अवस्थी, युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने पहुंचकर सूखा राशन आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, ब्रेड, तिरपाल आदि देकर त्वरित आर्थिक मदद प्रदान किया। बताते चलें कि मंगलवार की सुबह बारिश के चलते कच्चे बरामदे में नीचे खाना बना रही अनीता व उसकी दो पुत्रियाँ मासूम वैशाली एवं जानवी दब गई थी। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मां व दोनों बेटियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर ने पीड़ित परिवार को उचित इलाज और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।