एसपी की गिरी गाज, एक निरीक्षक समेत दो दरोगा लाइन हाजिर

    एसपी की गिरी गाज, एक निरीक्षक समेत दो दरोगा लाइन हाजिर
– औद्योगिक नगर मलवां चौकी प्रभारी को मिली बकेवर थाने की कमान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। एसपी ने एक निरीक्षक समेत दो दरोगाओं को जहां लाइन हाजिर कर दिया वहीं औ़द्योगिक नगर मलवां चौकी प्रभारी को बकेवर थाने की कमान सौंप दी है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार ललौली थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं निरीक्षक श्याम सुंदर यादव को अपराध निरीक्षक थाना ललौली से अपराध शाखा भेजा गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य को प्रभारी चौकी बहुआ थाना ललौली से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह को बकेवर थाने से हटाकर ललौली थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव को प्रभारी चौकी औद्योगिक नगर थाना मलवां से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष बकेवर बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक रविशंकर यादव को कल्यानपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से पुलिस लाइन भेजा गया है। अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *