पुलिस लाइन में एसपी ने लगाई अर्दली रूम, सुनीं समस्याएं
पुलिस लाइन में एसपी ने लगाई अर्दली रूम, सुनीं समस्याएं
पुलिस लाइन में एसपी ने लगाई अर्दली रूम, सुनीं समस्याएं
– रजिस्टरों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश
फोटो परिचय- अर्दली रूम मंे समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक रजिस्टर पेशी एवं अर्दली रूम का आयोजन कर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयी कार्यों के समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन पर विशेष जोर दिया।
अर्दली रूम के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं और प्रार्थना-पत्र गंभीरता से सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस कर्मियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़े मामलों और विभिन्न प्रशासनिक प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित रिजर्व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
——————————————
एनर्जी स्टेशन से नकदी चुराने वाला शातिर गिरफ्तार – खिड़की से डंडा डालकर सेल्समैन की पैंट उड़ाई थी रकम मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। असोथर थाना पुलिस ने लाल मोर्चा एनर्जी स्टेशन से नकदी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 13200 रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि उसने 190 रुपये खर्च करने की बात कबूल की है।
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की रात थाना क्षेत्र स्थित लाल मोर्चा एनर्जी स्टेशन पर तैनात सेल्समैन सोनू उर्फ सुखदेव ड्यूटी के दौरान सो गया था। इसी दौरान चोर ने मैनेजर के केबिन के पीछे की खिड़की से डंडा डालकर चारपाई पर रखी उसकी पैंट अपनी ओर खींच ली और उसमें रखे 13390 रुपये चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना असोथर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना असोथर पुलिस ने प्रभावी सुरागरसी करते हुए सोनू सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी ग्राम सुजानपुर थाना असोथर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि चोरी की रकम में से 190 रुपये खर्च कर दिए, जबकि शेष 13200 रुपये पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद कर लिए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोत्तरी भी की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश चंद्र शर्मा, कांस्टेबल राजवीर की टीम शामिल रही।