बूथों की मजबूती से ही मजबूत होगा संगठन: रंजना

 बूथों की मजबूती से ही मजबूत होगा संगठन: रंजना
– जिला प्रभारी ने खागा विधानसभा के धाता, खखरेरू व विजयीपुर मंडल में की बैठक
फोटो परिचय-  जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते भाजपाई।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने शुक्रवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के धाता, खखरेरू और विजयीपुर मंडलों के शक्ति केंद्रों का संगठनात्मक प्रवास कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र संगठन की रीढ़ हैं और बूथों को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से ही पार्टी को और मजबूत बनाया जा सकता है।
धाता मंडल के डेंडासई शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में रंजना उपाध्याय ने संगठनात्मक संरचना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक बूथ पर नियमित रूप से मन की बात कार्यक्रम और मासिक बैठकों का आयोजन किया जाए तथा संगठन के दिशा-निर्देशों का पूरी प्रतिबद्धता से पालन किया जाए। इसके बाद जिला प्रभारी ने खखरेरू मंडल के रक्षपालपुर शक्ति केंद्र (दरियामऊ) में आयोजित बैठक में भाग लिया और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विजयीपुर मंडल के सिलमी शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में भी उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों से संवाद करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठकों में विभिन्न संगठनात्मक अभियानों, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, बूथ समितियों की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रवीण सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, विकास पासवान, मंडल अध्यक्ष रामनारायण शुक्ला, गया पाल, प्रीति सिंह सहित राकेश द्विवेदी, शुभम सिंह, ज्ञानचंद्र केसरवानी सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *