छठ घाट पर पत्नी संग पहुंचे सपा प्रवक्ता डीपी यादव,सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

  छठ घाट पर पत्नी संग पहुंचे सपा प्रवक्ता डीपी यादव, सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य

– छठ महापर्व आस्था, तपस्या, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक – डीपी यादव

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज लखनऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता डीपी यादव ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सूर्या विहार घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनकी धर्मपत्नी ने पूरे श्रद्धा भाव से छठ व्रत रखा और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की।

डीपी यादव ने भी अपनी पत्नी के साथ पूजा में सहभागिता करते हुए छठी मैया और भगवान सूर्य के प्रति आस्था प्रकट की। इस अवसर पर सपा प्रवक्ता डीपी यादव ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या, त्याग, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वच्छता, संयम, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। भगवान सूर्य समस्त संसार को ऊर्जा और जीवन प्रदान करते हैं। छठी मैया की आराधना के माध्यम से श्रद्धालु अपने परिवार और समाज के सुख, शांति एवं कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में छठ पर्व का विशेष महत्व है, जो लोगों को प्रकृति के प्रति सम्मान और पारिवारिक एकजुटता की प्रेरणा देता है। अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *