Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 होमस्टे व बी एंड बी योजना से जुड़कर शुरू करें पर्यटन आधारित स्वरोजगार - Azra News
होमस्टे व बी एंड बी योजना से जुड़कर शुरू करें पर्यटन आधारित स्वरोजगार
होमस्टे व बी एंड बी योजना से जुड़कर शुरू करें पर्यटन आधारित स्वरोजगार
होमस्टे व बी एंड बी योजना से जुड़कर शुरू करें पर्यटन आधारित स्वरोजगार एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) एवं होमस्टे नीति-2025 का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी प्रयागराज ने जनपद के नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 09 जून 2025 को जारी नीति के तहत आवासीय भवनों में 1 से 8 कमरों तक का पंजीकरण कराया जा सकता है। होमस्टे योजना में भवन स्वामी का स्वयं निवास करना अनिवार्य होगा, जबकि बी एंड बी योजना में केयरटेकर की व्यवस्था आवश्यक होगी। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन उपकरण (फायर सेफ्टी) की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच जनपद स्तरीय गठित समिति द्वारा की जाएगी। पात्र आवेदकों का पंजीकरण होने के बाद उन्हें पर्यटन गतिविधियों से जुड़ने और अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक नागरिक प्रदेश पर्यटन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, प्रयागराज अथवा सीएम टूरिज्म फेलो अनिल कुमार के मोबाइल नंबर 8700924698 से संपर्क किया जा सकता है। पर्यटन विभाग ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर पर्यटन आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अपील की है। ……………………………………………..
लोहारन डेरा में नाली न होने से सड़क पर जलभराव फोटो परिचय- लोहारन डेरा गांव में जलभराव व कीचड़ का दृश्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। विकास खंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल के मजरे लोहारन डेरा में नाली निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सड़क पर घरों का गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों का आवागमन में समस्या हो रही है और लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण भोले त्रिपाठी, दुर्गेश के अनुसार बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से नाली निर्माण तथा सड़क की समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि विकास कार्यों की अनदेखी के कारण गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र नाली निर्माण कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके। बीडीओ जय प्रकाश ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। —————————————— —
कम बारिश में भी होगी अच्छी पैदावार – किसानों को मिलेंगे श्रीअन्न के मुफ्त बीज मिनीकिट एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खरीफ सीजन-2026 में कमजोर और विलंबित मानसून को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए बड़ी पहल की है। जिले में मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ उठाएं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, रागी (मडुवा), काकुन एवं कुटकी के निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध हैं। इन फसलों की खासियत यह है कि ये कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती हैं, कम अवधि में तैयार हो जाती हैं तथा रोगों से लड़ने की क्षमता भी अधिक होती है। उन्होंने बताया कि श्रीअन्न स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभकारी है। इनमें प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम सहित कई आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में कमजोर मानसून की स्थिति में किसान मिलेट्स की खेती कर बेहतर उत्पादन और आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। इसके बाद ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी बीज भंडारों पर तिलहनी एवं दलहनी फसलों के निःशुल्क मिनीकिट तथा सामान्य और संकर बीज अनुदानित दरों पर भी उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से आग्रह किया है कि वे बिना देर किए पोर्टल पर बुकिंग कर योजना का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए किसान अपने विकासखंड के बीज भंडार प्रभारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), तहसील स्तर पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ————————————– –
दहेज हत्या के दोषी पति व सास को सात-सात साल की जेल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी के चलते न्यायालय ने पति और सास को दोषी करार देते हुए सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास व प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
पुलिस के अनुसार तीन दिसंबर 2022 को थाना चांदपुर में दर्ज मु0अ0सं0-222/2022 में दिलीप कुमार पुत्र रामचरन कुटार एवं उसकी मां सुधा पत्नी रामचरन कुटार निवासी ग्राम गोड़ाईनपुर अमौली थाना चांदपुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में इस मामले की लगातार मॉनिटरिंग की गई। वैज्ञानिक साक्ष्य, मजबूत विवेचना और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के आधार पर मंगलवार को एडीजे कोर्ट संख्या-02 ने दोनों अभियुक्तों को धारा 498ए, 304बी भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को 7-7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस मुकदमे में प्रभारी मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अश्विनी वर्मा, कांस्टेबल रोहित राजावत, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विवेक कुमार, विवेचक क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, पैरोकार कांस्टेबल कन्हैया, कोर्ट मुहर्रिर महिला आरक्षी श्वेता पटेल तथा एडीजीसी प्रमिल कुमार श्रीवास्तव ने प्रभावी भूमिका निभाई। —————————————- ट्रैक्टर की टक्कर से घायल महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में मिट्टी से लदे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई महिला की कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की अफोई चौकी अंतर्गत तौरा गांव निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी सीता देवी 30 वर्ष तथा देवरानी अनीता के साथ मध्यरात्रि कौशांबी जनपद के कानेमई गांव से एक पारिवारिक निमंत्रण समारोह से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। जैसे ही वे तौरा गांव के समीप पहुंचे, वहां जेसीबी मशीन से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। आरोप है कि मिट्टी से लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार और तेज साउंड बजाते हुए निकला तथा बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में तीन दिनों तक जीवन और मौत से जूझने के बाद सीता देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक का माहौल है। मृतका सीता देवी के तीन बच्चे हैं, पुष्पेंद्र 11 वर्ष, नैना देवी 7 वर्ष, रिषभ 5 वर्षीय बच्चों के सिर से मां का आंचल उठ गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र दिल्ली शहर में मकान पुताई का काम करता है। ————————————– — दुर्घटना में बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत एक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाते पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बिन्दकी कस्बा व थाने के मोहल्ला कटरा में सोमवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार संतोष पासवान (35) पुत्र कैलाश तथा उसका छोटा भाई सर्वेश (28) निवासीगण ग्राम हाफिजपुर हरिकरण गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों घायलों को परीक्षण उपरांत संतोष पासवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई सर्वेश को प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजनों ने बताया कि संतोष पासवान अपने ससुराल जनपद के गढ़ीवा गांव अपने छोटे भाई सर्वेश के साथ बाइक द्वारा एक तेरहवीं संस्कार में गए थे। कार्यक्रम के बाद वह वापस अपने गांव हाफिजपुर हरिकरण लौट रहे थे तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। —————————————– — बाइकों की भिड़ंत में ममेरे भाई घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के समीप मंगलवार की दोपहर बाइकों की हुयी भिडन्त में ममेरे भाई घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव निवासी मोती लाल का 20 वर्षीय पुत्र सुरजीत अपने ममेरे भाई संजय कुमार पुत्र रामू 17 वर्ष निवासी महरहा थाना कल्यानपुर दोनो लुधियाना में काम करते है। बताते है कि आज ही सुबह दोनो लुधियाना से वापस आये और दोपहर को संजय कुमार को बाइक से छोडने कल्यानपुर छोडने जा रहा था। सुरजीत तभी चौफेरवा के समीप सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे दोनों घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ————————————- सीढी से गिरकर वृद्धा घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहटा में मंगलवार की दोपहर लकडी की सीढी से गिरकर 65 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सेमरहटा गांव निवासी स्व0 कल्लू की पत्नी छोटी दोपहर लकडी की सीढी के छत पर चढ रही थी। तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलंेस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।