रेडक्रास भवन में गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ माहौल

  रेडक्रास भवन में गूंजा सुंदरकांड, भक्तिमय हुआ माहौल
– भक्तों को वितरित किया प्रसाद
फोटो परिचय- रेडक्रास भवन के सुंदरकांड में शामिल चेयरमैन व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में शनिवार को रेडक्रास भवन में सांगीतमयी सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम दरबार की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद रवि द्विवेदी व उनके सहयोगियों ने संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को तिलक लगाकर श्जय श्रीरामश् अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, सचिव सूर्यकांत मिश्र, सह सचिव चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आजीवन सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *