दिव्यांगों व निराश्रितों को दी मिठाई व उपहार सामग्री,एकता व मानवता का संदेश

दिव्यांगों व निराश्रितों को दी मिठाई व उपहार सामग्री
– डॉ. अनुराग ने दिया सामाजिक एकता व मानवता का संदेश
फोटो परिचय-  दिव्यांगो व निराश्रितों को सामग्री देते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे व खुशियों का संदेश देते हैं। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में दीपमालिका उत्सव से पूर्व जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटी गईं।

समाजसेवी एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य व फतेहपुर चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने राधानगर, बक्सपुर व सथरियांव पहुंचकर 19 जरूरतमंदों, दिव्यांगों, वृद्धजनों और निराश्रित महिलाओं को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई एवं मोमबत्तियां वितरित कीं। डॉ. अनुराग ने कहा कि सभी उत्सव एकता व खुशियों का संदेश देते हैं। धर्म व जाति के संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर मानवता को सर्वाेपरि रखना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों की मिठास घोली जा सकती है। इसी उद्देश्य से दीपावली से पहले उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर सभासद अरुण यादव, राजोल सेन, प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *