बिसवां पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन की गूंजी सदाएं

   बिसवां पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन की गूंजी सदाएं
– विश्वविख्यात नौहाख्वान सैय्यद अमीर हसन के आगमन से रोशन हुआ काज़ीपुर
फोटो परिचय- नौहाख्वान सैय्यद अमीर हसन का इस्तकबाल करते लोग।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष क्षेत्र स्थित ग्राम काज़ीपुर में इमाम हुसैन (अ.स.) के बिसवाँ पर आयोजित ऐतिहासिक ताज़िया जुलूस इस वर्ष अपनी भव्यता, अनुशासन और धार्मिक गरिमा के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नवाबिया कमेटी की सरपरस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों अज़ादारों ने कर्बला के शहीदों को खि़राज-ए-अक़ीदत पेश किया।
विश्वविख्यात नौहाख़ान सैय्यद अमीर हसन आमिर ने काज़ीपुर पहुंचकर इमाम हुसैन (अ.स.) की बारगाह में पुरसा पेश किया। उनकी आमद की खबर मिलते ही प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, रायबरेली, बाराबंकी, बांदा, कानपुर, सुल्तानपुर, अमेठी सहित आसपास के कई जनपदों और दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में अज़ादार काज़ीपुर पहुंच गए। उन्होने बुलंद आवाज़ में कर्बला के शहीदों की याद में ऐसे कलाम पेश किए कि पूरा माहौल ग़म और अकीदत में डूब गया। कार्यक्रम में जेहिदपुर की अंजुमन हुसैनिया के प्रसिद्ध नौहाख़ान हुसैन वारसी और बड़ा गांव के प्रसिद्द नौहाख्वान उस्मान अली ने भी प्रभावशाली नौहे पेश किए। रातभर नौहाख्वानी, मातम, इबादत और कर्बला के शहीदों की याद में मजलिसों का सिलसिला चलता रहा। सुबह ताज़िए को पारंपरिक रस्मों के साथ उठाया गया और अपने कदीमी रास्तों से होते हुए पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। रास्ते भर अज़ादार सीना-ज़नी करते हुए इमाम हुसैन (अ.स.) को पुरसा पेश करते रहे। प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद उमर एवं उनके बड़े भाई, पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद भी पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे। समापन पर मकसूद अली ने सभी आभार व्यक्त किया। इस धार्मिक आयोजन में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शहंशाह आब्दी भी पूरी रात मौजूद रहे। उन्होंने अपने साथियों के साथ करबला के शहीदों की बारगाह में हाज़िरी देकर इमाम हुसैन (अ.स.) को पुरसा पेश किया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *