Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 शिक्षक की बेटी ने लहराया परचम, बनेगी MBBS डॉक्टर - Azra News
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़–शहर के शांति नगर निवासी शिक्षक अवधेश साहू जो कि हस्वा ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय सन गांव में शिक्षक हैं।
वर्तमान में तेलियानी ब्लॉक में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के रूप में विभाग को सेवा दे रहे है, और भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा फतेहपुर में जिला महामंत्री के पद पर भी समाज सेवा कर रहे है।
माता नीतू साहू गृहणी हैं।
शिक्षक की बेटी खुशी साहू ने नीट 2026 की प्रवेश परीक्षा में 606 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 8239 और कैटिगरी रैंक 3593 प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।
खुशी साहू ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सेंट मेरी स्कूल फतेहपुर में कॉलेज टॉप किया था, पिछले वर्ष नीट की परीक्षा में BAMS कोर्स में चयनित होकर राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अतर्रा बांदा में प्रवेश लिया।
BAMS की पढ़ाई करते हुए नीट की तैयारी इस वर्ष भी जारी रखी।
और दोहरा परिश्रम करते हुए MBBS सीट की भी उपलब्धि प्राप्त की।
खुशी का छोटा भाई शाश्वत साहू NIT सूरत गुजरात से बीटेक कर रहा है।
दूसरा छोटा भाई आश्विन साहू केंद्रीय विद्यालय फतेहपुर से दसवीं में पढ़ाई कर रहा है।
खुशी ने दसवीं क्लास से ही सफल डॉक्टर बन समाज की सेवा का निर्णय लिया था जो अब साकार होता दिख रहा हैं।
खुशी ने सफलता का श्रेय बाबा रमेश चंद्र साहू और माता पिता को दिया ।