उल्टी व पेट के दर्द के बाद किशोरी की मौत
– ढाई माह के अंदर नरेश की दो पुत्री व एक पुत्र की हो चुकी मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी व पेट के दर्द में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। ढाई माह के अन्दर दो पुत्री समेत पुत्र की मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार सिठौरा गांव निवासी रामनरेश की पुत्री प्रिया देवी को मंगलवार दोपहर अचानक उल्टी होने के बाद पेट में दर्द होने लगा। जिस परिजन उसे लेकर हथगाम सीएचसी पहंुचे जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता रामनरेश ने बताया कि ठीक इसी तरह उसका सात वर्षीय पुत्र आशीष कुमार पिछले सप्ताह उल्टी व पेट के दर्द से मौत हो गयी थी। इससे पूर्व ढाई माह पूर्व उसकी साढे चार वर्षीय पुत्री मोहिनी उल्टी व पेट के दर्द से मौत हो थी। उसका कहना था कि पोस्टमार्टम वह इसलिए करवा रहा है कि आखिर मौत का कारण ज्ञात हो सके।
————————————————
अनियंत्रित बाइक डिवाडर से टकराई, किशोर सहित दो की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास नौबस्ता रोड़ में मंगलवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे किशोर समेत दो लोगांे की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के भानपुर गांव निवासी सुखराम का 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार गांव के ही टोटी का 25 वर्षीय पुत्र रोहित के साथ बाइक से खागा कस्बा किसी काम से गया था। वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग बाईपास नौबस्ता रोड़ पहुंचे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे किशोर सचिन की घटनास्थल पर मौत हो गयी वहीं घायल रोहित को उपचार के लिए सीएचसी ला रहे थे, तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। उधर हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
———————————————-
कैरियर काउंसिलिंग में छात्रों ने जाना रोजगार का रास्ता
– रोजगार संगम, सेवायोजन व एनसीएस पोर्टल की दी जानकारी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को रानी चन्द्रप्रभा महाविद्यालय में कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 87 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर रोजगार और कैरियर से जुड़े अवसरों की जानकारी हासिल की।
प्रभारी कैरियर काउंसिलिंग शशांक पांडेय ने विद्यार्थियों को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल और भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल की जानकारी देते हुए इनके माध्यम से उपलब्ध रोजगार के अवसरों और सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई। कार्यशाला में चंद्र किशोर व महेंद्र कुमार यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर अवसरों की जानकारी दी और विद्यार्थियों की कैरियर संबंधी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वकील अहमद ने की। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से ठा. युगराज सिंह विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
———————————————
इलाज दौरान महिला की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्भीपुर में एक सप्ताह पूर्व घरेलू काम करते समय 26 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया था। जिसकी इलाज के दौरान मंगलवार की शाम मेडिकल कालेज में मौत हो गयी।
बताते चलें कि कुम्भीपुर गांव निवासी सुरेन्द्र की पत्नी सीमा देवी 16 सितम्बर को घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर खागा सीएचसी पहुचे जहां इलाज बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन भर्ती कर इलाज करा रहे थे। तभी मंगलवार की देर शाम इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

